एक व्यक्ति • एक परिवार • एक अटूट विश्वास।

सेवा का साथ, सुरक्षा का भरोसा — जीवन के साथ भी… जीवन के बाद भी।

आचमन सेवा प्रकल्प

परस्पर प्रेम और सेवा का संकल्प

आचमन सेवा प्रकल्प एक पवित्र पंजीकृत ट्रस्ट है, जो मानवता, अध्यात्म, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक समरसता के लिए समर्पित है। आइए, मिलकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाएं।

हमारा स्वरूप

आचमन सेवा प्रकल्प किसी जाति, पंथ, वर्ग, भाषा, क्षेत्र या सम्प्रदाय की सीमाओं में बँधा हुआ संगठन नहीं है। यह उन सभी संवेदनशील हृदयों का परिवार है जो मानवता को अपना धर्म, प्रेम को अपनी भाषा और सेवा को अपना जीवन मानते हैं। यहाँ प्रत्येक व्यक्ति का स्वागत है जो अपने जीवन को केवल अपने लिए नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के कल्याण के लिए सार्थक बनाना चाहता है।

हमारा विश्वास है कि समाज की सबसे बड़ी शक्ति धन, पद या प्रतिष्ठा नहीं, बल्कि परस्पर प्रेम, विश्वास, सहयोग और संस्कार हैं। जब लोग एक-दूसरे का हाथ थामते हैं, तो असंभव दिखाई देने वाली चुनौतियाँ भी सरल हो जाती हैं और समाज में आशा का नया सूर्योदय होता है।

आचमन प्रत्येक व्यक्ति के भीतर सोई हुई मानवता, करुणा और सेवा-भाव को जागृत करने का प्रयास करता है। यहाँ सेवा प्रदर्शन के लिए नहीं, बल्कि श्रद्धा, समर्पण और आत्मीयता से की जाती है। यहाँ सम्मान किसी पद का नहीं, बल्कि सेवा, चरित्र और सद्भाव का होता है। आचमन का प्रत्येक सदस्य स्वयं आगे बढ़ने के साथ-साथ अनेक लोगों के जीवन में भी प्रकाश फैलाने का संकल्प लेकर चलता है।

आचमन हमें सिखाता है कि वास्तविक विकास वही है जिसमें किसी के आँसू पोंछे जाएँ, किसी निराश व्यक्ति में आशा का दीप जले, किसी असहाय परिवार को सहारा मिले, संस्कारों का संरक्षण हो और समाज में प्रेम, विश्वास तथा समरसता का वातावरण बने।

हमारा स्वप्न है कि प्रत्येक घर संस्कारों का मंदिर बने, प्रत्येक परिवार प्रेम का आश्रय बने, प्रत्येक गाँव और नगर सेवा का केंद्र बने, और प्रत्येक हृदय यह अनुभव करे—

"मैं अकेला नहीं हूँ; मैं आचमन परिवार का सदस्य हूँ।"

यदि आप भी ऐसा भारत और ऐसा समाज बनाना चाहते हैं जहाँ सेवा ही सम्मान हो, प्रेम ही पहचान हो, संस्कार ही शक्ति हों और मानवता ही सबसे बड़ा धर्म हो, तो आइए—आचमन परिवार से जुड़िए।

एक व्यक्ति से परिवार, परिवार से समाज, समाज से राष्ट्र, और राष्ट्र से विश्व मानवता तक— यही है आचमन सेवा प्रकल्प और "परस्पर प्रेम और सेवा का संकल्प।" की यात्रा में चलिए।

प्रेरणा

Prerna

आचमन सेवा प्रकल्प की स्थापना श्री सन्तोष पाण्डेय जी (पिङ्गलाश्री) की प्रेरणा और उनकी सामाजिक संवेदनाओं से हुई। बचपन से ही उन्होंने अपने पिता के सरल, ईमानदार और सेवाभावी जीवन से गहरी सीख ली।

समाज में व्याप्त कुरीतियाँ, असमानताएँ और जरूरतमंदों के प्रति उपेक्षा देखकर, उन्होंने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और सभी के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

“आचमन” नाम जैसे आंतरिक शुद्धता और संयम का प्रतीक है, उसी तरह यह ट्रस्ट भी समाज में सेवा, प्रेम, करुणा और सद्भाव फैलाने का उद्देश्य लिए हुए है।

आचमन सेवा प्रकल्प का उद्देश्य समाज को जागरूक करना, गरीब और जरूरतमंदों की सहायता करना, और निष्काम सेवा के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य और आध्यात्मिक उत्थान को बढ़ावा देना है।

हमारा विश्वास है कि हर छोटा प्रयास समाज में बड़ा परिवर्तन ला सकता है और हम निरंतर मानवता, सेवा और पारस्परिक प्रेम के मार्ग पर कार्यरत रहेंगे।

"आपके द्वारा किए गए सेवा दान से अगर किसी निराश जीवन में उम्मीद जग जाए।

जैसे - भूखे को भोजन, बीमार को इलाज, वस्त्रहीन को वस्त्र, विकलांग को सहारा, असहाय पिता की बेटी का विवाह, कमजोर बच्चों की शिक्षा का माध्यम बन सके"

तो समझ लीजिएगा आपका इस धरती पर जन्म लेना सार्थक हो गया।

दान के प्रकार 👇

१. समय दान
२. जल दान
३. विद्या दान
४. औषधि दान
५. गौ दान
६. श्रम दान
७. रक्त दान
८. कन्या दान
९. वस्त्र दान
१०. वृक्ष दान

"दान वह नहीं जो केवल धन से किया जाए सबसे बड़ा दान है प्रेम, समय, श्रम और संवेदना का दान"

परस्पर प्रेम और सेवा के संकल्प में आपका आचमन परिवार स्वागत करता है

हमारे साथ जुड़ें / सेवा दान करें

हमारा विश्वास

  • हम किसी को लाभ का प्रलोभन नहीं देते, हम सेवा का अवसर देते हैं।
  • हम किसी को पद का वचन नहीं देते, हम समर्पण के आधार पर उत्तरदायित्व सौंपते हैं।
  • हम किसी को भीड़ का हिस्सा नहीं बनाते, हम उसे एक संस्कारित, सेवाभावी और आत्मीय परिवार का सदस्य बनाते हैं।

आचमन सेवा प्रकल्प का सदस्य वही है जो—

प्रेम को अपना धर्म, सेवा को अपना कर्म, समभाव को अपना स्वभाव, समदृष्टि को अपनी दृष्टि, और समरसता को अपने जीवन का लक्ष्य बना ले।

हमारा प्रेरक संकल्प

हमारे मुख्य स्तंभ

मानवता की सेवा

जरूरतमंदों की सहायता करना और समाज में समानता और करुणा का भाव फैलाना।

अध्यात्म और संस्कृति

भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों का संरक्षण एवं संवर्धन करना।

शिक्षा और स्वास्थ्य

सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना।

दस्तावेज़

महत्वपूर्ण दस्तावेज़ और जानकारी

गैलरी

हमारी स्मृतियां और झलकियां

संस्था से जुड़ें

समाज के लिए अपना योगदान दें

Latest from YouTube

Watch our recent activities, programs, and spiritual journeys.

Subscribe to Channel
Join Trust