परस्पर प्रेम और सेवा का संकल्प

आचमन सेवा प्रकल्प एक पवित्र ट्रस्ट है, जो मानवता, अध्यात्म, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक समरसता के लिए समर्पित है। आइए, मिलकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाएं।

हमारे साथ जुड़ें / दान करें

प्रेरणा

Prerna

आचमन सेवा प्रकल्प की स्थापना श्री सन्तोष पाण्डेय जी (पिङ्गलाश्री) की प्रेरणा और उनकी सामाजिक संवेदनाओं से हुई। बचपन से ही उन्होंने अपने पिता के सरल, ईमानदार और सेवाभावी जीवन से गहरी सीख ली।

समाज में व्याप्त कुरीतियाँ, असमानताएँ और जरूरतमंदों के प्रति उपेक्षा देखकर, उन्होंने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और सभी के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

“आचमन” नाम जैसे आंतरिक शुद्धता और संयम का प्रतीक है, उसी तरह यह ट्रस्ट भी समाज में सेवा, प्रेम, करुणा और सद्भाव फैलाने का उद्देश्य लिए हुए है।

आचमन सेवा प्रकल्प का उद्देश्य समाज को जागरूक करना, गरीब और जरूरतमंदों की सहायता करना, और निष्काम सेवा के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य और आध्यात्मिक उत्थान को बढ़ावा देना है।

हमारा विश्वास है कि हर छोटा प्रयास समाज में बड़ा परिवर्तन ला सकता है और हम निरंतर मानवता, सेवा और पारस्परिक प्रेम के मार्ग पर कार्यरत रहेंगे।

हमारे मुख्य स्तंभ

मानवता की सेवा

जरूरतमंदों की सहायता करना और समाज में समानता और करुणा का भाव फैलाना।

अध्यात्म और संस्कृति

भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों का संरक्षण एवं संवर्धन करना।

शिक्षा और स्वास्थ्य

सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना।

दस्तावेज़

महत्वपूर्ण दस्तावेज़ और जानकारी

गैलरी

हमारी स्मृतियां और झलकियां

संस्था से जुड़ें

समाज के लिए अपना योगदान दें

Latest from YouTube

Watch our recent activities, programs, and spiritual journeys.

Subscribe to Channel
Join Trust